श्याम कुंवर पटेल ने पुत्रवधू पूजा पटेल को जिताने के लिए किया जनसंपर्क।
नगर पंचायत अजमतगढ़ में व्याप्त भ्रष्टाचार को किया जाएगा समाप्त::श्याम कुंवर पटेल भाजपा नेता
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत अजमतगढ़ के चुनाव में अब मात्र 6 दिन शेष बचे हैं ऐसे में सभासद पद की प्रत्याशी ने अपनी पूरी ताकत मतदाताओं के बीच झौंक दिया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के सभासद पद के उम्मीदवार अपने वार्ड में जनता को रिझाने में लगे हुए हैं तो वहीं भाजपा प्रत्याशी पूजा पटेल पुत्रवधू श्याम कुंवर पटेल ने भी नगर पंचायत अजमतगढ़ के गुरुगोविंद नगर वार्ड नंबर 6 में जनसंपर्क तेज करते हुए अपनी लोकप्रियता का एहसास भी लोगों को कराया। वही जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी की जनसभा को सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता को संबोधित कर अपने उम्मीदवारों के पक्ष में वोट करने की बात कह रहे है तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी की सशक्त महिला प्रत्याशी पूजा पटेल पुत्रवधू श्याम कुंवर पटेल ने नगर पंचायत अजमतगढ़ में पैदल चलकर अपने वार्ड नंबर 6 गुरुगोविंद नगर में जबरदस्त जनसंपर्क किया। इस दौरान नगर पंचायत अजमतगढ़ वार्ड नंबर 6 गुरुगोविंद नगर की जनता का भरपूर प्यार और सहयोग मिल रहा है। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी पूजा पटेल ने कहा कि यदि वह अजमतगढ़ नगर पंचायत की सभासद बन जाती है तो निश्चित रूप से नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त कर दिया जाएगा। महिलाओं के हितों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। नगर की साफ-सफाई बेहतर ढंग से कराई जाएगी। पूरे जोशो- खरोश के साथ अपनी ताकत दिखाया। इस दौरान दर्जनों की सख्या में तमाम महिलाए व पुरुष पूजा पटेल के पक्ष में मतदान करने के लिए अपील करते दिखे।
No comments:
Post a Comment