हरैया गांव में डीपीआरओ ने किया मिनी सचिवालय का शिलान्यास
सरकार की योजनाओं के लिए अब नहीं लगानी पड़ेगी शहर की दौड़।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के मॉडल गांव हरैया में रविवार को डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने डिजिटल ग्राम सचिवालय की आधार शिला रखी। 26 लाख की लागत से बनने वाले इस गांव सचिवालय में केंद्र और राज्य की सभी योजनाओं की जानकारी, वृद्धा,विधवा,दिव्यांग पेंशन,आय, जाति,निवास प्रमाण पत्र,परिवार रजिस्टर की नकल,सरकारी योजनाओं के आवेदन फार्म भरने की सुविधा रहेगी। आधारशिला रखने के बाद डीपीआरओ श्रीकांत दवे ने कहा कि इस डिजिटल सचिवालय के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी और फार्म भरने की सुविधा तो मिलेगी ही साथ ही इसमें स्थापित लाइब्रेरी से युवाओं को पढ़ने में भी काफी मदद के लिए मिलेगी। जिससे उन्हें रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि 5000 आबादी वाले इस गांव में आरआरसी सेंटर तैयार हो रहा है। स्वच्छ पेयजल के लिए टंकी का कार्य निर्माणाधीन है। बदल रहे पर्यावरण को ठीक करने के लिए हम सबका दायित्व है कि साफ सफाई रखें। उन्होंने जनपद के सभी ग्राम वासियों से अनुरोध किया कि अब तक जिन गरीबों का जॉब कार्ड धारक,दिव्यांग, अनुसूचित जाति,महिला मुखिया के परिवार के पास शासकीय अथवा अपना शौचालय नहीं है। ऐसे लोग ऑनलाइन फॉर्म डाल कर आवेदन करें। में तत्काल उन्हें शौचालय के लिए धन आवंटित करूंगा। ताकि पूरे जनपद में एक व्यक्ति भी खुले में शौच न करें।इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि अतुल कुमार राय ने कहा कि मेरे गांव में विकास के दर्जनों काम चल रहे हैं। मिनी सचिवालय के बन जाने से ग्रामीणों को अनेक सुविधाएं गांव में ही मिलने लगेगी। उन्होंने इस अवसर पर आए सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत राणा प्रताप सिंह,दिनेश कुमार,रजनीश राय, दीपक कुमार,उपेंद्र राय लेखपाल, आशुतोष झा,पंचायत सचिव आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment