समाज विरोधी क्रियाकलाप व गिरोहबंद में दो पर मुकदमा दर्ज।
पूर्व में ट्रक चोरी में संलिप्तता पर जीयनपुर कोतवाल ने की कार्रवाई।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में समाज विरोधी क्रियाकलाप व गिरोहबंद आर्थिक अपराध में शामिल दो पर जीयनपुर कोतवाल ने दर्ज कराया मुकदमा पूर्व में ट्रक चोरी में संलिप्तता पर हुई कार्रवाई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने जीयनपुर थाने में समाज विरोधी क्रियाकलाप गिरोह बंद में सुरेंद्र यादव पुत्र अवधेश यादव निवासी खुजरी गोसाई बड़हलगंज जनपद गोरखपुर व गुलाब पुत्र कोमल निवासी ककरहटा आजमगढ़ पर मुकदमा पंजीकृत कराया। वहीं आर्थिक अपराध में संलिप्त उक्त दोनों व्यक्तियों की तलाश में जीयनपुर पुलिस जुट गई है। विदित हो 16 नवंबर वर्ष 2022 जीयनपुर थाने पर राजपत यादव पुत्र बच्चा लाल यादव निवासी गोपालपुर पडली जनपद मिर्जापुर ने तहरीर देकर 15 नवंबर को 12:30 बजे रात्रि में नवलपुर बाजार में सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर चालक के द्वारा शौचालय करते समय अज्ञात व्यक्ति ट्रक लेकर फरार हो गए जिनमें 10 हजार रुपए व मोबाइल मुकदमा दर्ज कर जीयनपुर पुलिस ट्रक की खोजबीन में जुट गई। लाटघाट चौकी इंचार्ज सौरभ कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर ट्रक सहित सौरभ कुमार यादव को गिरफ्तार किया वही दो फरार हो गए जांच के बाद आर्थिक अपराध में संलिप्तता पर दोनों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर तलाश की जा रही है।
No comments:
Post a Comment