Saturday, May 13, 2023

जिला पर्यवेक्षक ने सगड़ी तहसील पर मतगणना का किया निरीक्षण।

जिला पर्यवेक्षक ने सगड़ी तहसील पर मतगणना का किया निरीक्षण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर सुबह से मतगणना का कार्य शुरू हुआ पर्यवेक्षक ने मतगणना का किया निरीक्षण उपजिलाधिकारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
जानकारी के अनुसार सगड़ी तहसील पर सगड़ी तहसील क्षेत्र के एक नगर पालिका बिलरियागंज व तीन नगर पंचायत अजमतगढ़ महाराजगंज व जीयनपुर की मतगणना का कार्य सुबह 8:00 बजे से शुरू किया गया अलग-अलग मतगणना के टेबल बनाए गए थे। वही मतगणना के लिए कर्मचारी अपनी-अपनी टेबल पर चिन्हित प्रत्याशी एजेंट के सामने मतगणना का कार्य सुचारू रूप से शुरू किया गया। इस दौरान सगड़ी तहसील पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था रही। क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र शुक्ला के साथ जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय बिलरियागंज थाना प्रभारी ब्रह्मदीन पांडेय रौनापार थाना प्रभारी रामप्रसाद बिंद महाराजगंज थाना प्रभारी कमलाकांत वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल व पीएसी के जवान तैनात थे। इस दौरान सगड़ी तहसील के गेट के अंदर प्रत्याशी व एजेंट व पत्रकार के अतिरिक्त प्रवेश वर्जित किया गया था। शनिवार को मतगणना के दौरान जिला पर्यवेक्षक राधेश्याम ने मतगणना का निरीक्षण किया वही उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शाम को एडीएम वित्त आजाद भगत सिंह व ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार दीक्षित के साथ पहुंचकर मतगणना व सुरक्षा की जानकारी ली। इस दौरान मतदान कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment