Monday, May 8, 2023

आबादी की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने का लगाया आरोप।

आबादी की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने का लगाया आरोप।

कब्जा की भूमि पर परिजनों ने दिया धरना।

पुलिस चौकी के पीछे की जमीन पर अवैध कब्जा करने का लगाया आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के इमिलिया निवासी सीताराम चौहान ने इमिलिया चौकी के पीछे आबादी की भूमि पर अवैध रूप से दबंगों के द्वारा जबरन दीवाल बनाने का लगाया आरोप कब्जे के भूमि पर परिजनों दिया धरना कानूनगो ने पहुंचकर की जांच।
जानकारी के अनुसार सीताराम चौहान पुत्र सूरज चौहान निवासी इमिलिया की आबादी की भूमि  जिस पर दीवानी न्यायालय व चकबंदी न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। पैमाइश के लिए तहसील पर प्रार्थना पत्र सौंप चुका है। व जमीन के विवाद निराकरण के लिए जनपद पर पूर्व में कई बार प्रार्थना पत्र दे चुका है। फिर भी विवाद का हल नहीं हुआ जिसके पूर्व ही विपक्षी लक्ष्मण, धर्मु,श्यामराज,प्रेम,सुरजी,छवि, रामधनी,रामवृक्ष आदि के द्वारा जबरन आबादी की भूमि पर दीवाल का निर्माण कर कब्जा किया जा रहा है। जिसको लेकर सीताराम चौहान के परिजनों में रविवार को कब्जे की भूमि पर धरना दिया। वही आरोप लगाया कि इमिलिया पुलिस चौकी के पीछे की आबादी की भूमि पर जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है। वही बार-बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। परिजनों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी के आदेश पर कानूनगो राकेश पान्डेय ने पहुंचकर निरीक्षण किया।

No comments:

Post a Comment