Saturday, May 6, 2023

शिव मंदिर के सामने बिना अनुमति स्थापित हो रही महात्मा बुद्ध व भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को प्रशासन ने हटवाया।

शिव मंदिर के सामने बिना अनुमति स्थापित हो रही महात्मा बुद्ध व भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को प्रशासन ने हटवाया।

बिना अनुमति महात्मा बुद्ध व भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने पर दर्ज होगा मुकदमा।

शिव मंदिर के सामने बिना अनुमति अंबेडकर व बुद्ध की प्रतिमा को पुलिस ने लिया कब्जे में दर्ज होगा मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के राजूपट्टी गांव में शिव मंदिर के सामने बिना अनुमति स्थापित हो रहे महात्मा बुद्ध व भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को प्रशासन ने हटवाया प्रतिमा को पुलिस ने लिया कब्जे में दर्ज होगा मुकदमा।
जानकारी के अनुसार राजूपट्टी ग्राम पंचायत शिकारपुर हसन पुरवा में शिव मंदिर के सामने 9 दिसंबर को महात्मा बुद्ध व डॉ0 भीमराव अंबेडकर की 6 फुट की प्रतिमा 23 हजार रूपए में पुजारी विश्वनाथ व गांव के लोगों ने चंदा एकत्रित कर लगाया था। जहां पर प्रतिमा के ऊपर छत लादने की तैयारी की जा रही थी। शनिवार की सुबह 11:00 बजें सोशल मीडिया की जानकारी पर बिना अनुमति स्थापित हो रही प्रतिमा पर त्वरित रूप से जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर निरीक्षण किया। वही क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला और नायब तहसीलदार माधवेंद्र सिंह ने पहुंचकर ग्राम समाज की भूमि पर बिना अनुमति स्थापित हो रही प्रतिमा को ग्राम प्रधान मनोज चौरसिया से जेसीबी मंगाकर हटवाया गया। व प्रतिमा को जीयनपुर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान मंदिर के पुजारी विश्वनाथ सहित गांव के राजाराम,राजू,विजय लाल भारती राजू चौहान, हीरा,दिनेश,कैलाश आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे। वही  जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि शिव मंदिर के सामने बिना अनुमति के प्रतिमा स्थापित करने वाले लोगों पर जांच कर कार्यवाई किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment