जीयनपुर से रात्रि में गायब हुई टेंपो सुबह चांदपार से मिला।
चोरी हुई आटो चांदपार सड़क किनारे मिला।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर यूनियन बैंक के सामने से मंगलवार की रात्रि में गायब ऑटो बुधवार की सुबह सड़क के किनारे मिली। जानकारी के अनुसार परमानंद चौहान पुत्र तेजू राम निवासी आजाद नगर स्वयं का ऑटो लेकर चलाते हैं मंगलवार की रात्रि 9:00 बजे यूनियन बैंक के सामने ऑटो को खड़ा कर गृहस्थी का सामान राशन की दुकान से लेने लगे वहीं वापस लौटने पर 20 मिनट बाद ऑटो गायब मिला आटो की चाबी उनके पास थी। आनन-फानन में आस पास ढूंढने के बाद रात्रि 10:00 बजे जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय को सूचित किया जीयनपुर पुलिस ने त्वरित रूप से ऑटो की खोजबीन में जुट गई। वही अगले दिन बुधवार की सुबह 8:00 बजे चांदपार सड़क के किनारे आटो खड़ा मिला। सूचना पर ऑटो मालिक परमानंद ने पहुंचकर ऑटो की पहचान की और लेकर अपने घर पर आए वही जीयनपुर पुलिस ऑटो के वहां पहुंचने की जांच में जुटी हुई हैं।
No comments:
Post a Comment