कार्य शिथिलता पर एक बीएलओ के विरुद्ध उपजिलाधिकारी ने दर्ज कराया मुकदमा।
दो दर्जन अनुपस्थित बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा पत्र।
महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर उपजिलाधिकारी ने दिया जोर।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सगड़ी विधानसभा व गोपालपुर विधानसभा के बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ बुधवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने बैठक कर समीक्षा मेेंं दो दर्जन अनुपस्थित बी एल ओ के खिलाफ विभाग को लिखा पत्र, एक के विरुद्ध थाने पर दर्ज कराया मुकदमा। तो वहीं एक का मानदेय रोकने की गई कार्रवाई वहीं 3 दिन के अंदर जेंडर रेशियो सुधारने के लिए महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर दिया जोर। सगड़ी तहसील सभागार में सुबह 11:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक विधानसभा चुनाव की तैयारियों व मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए सगड़ी विधानसभा और गोपालपुर विधानसभा की बीएलओ के साथ उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने बैठक कर प्रत्येक मतदान केंद्र की बी एल ओ से जानकारी ली वही विलोपन व जेंडर रेशियों बढ़ाने के लिए महिला मतदाताओं की संख्या बढाने पर जोर दिया गया जिस मतदान केंद्र पर जनरल जेंडर रेशियो 600 से 700 के करीब है। वहां के बीएलओ को विशेष रूप से 3 दिन के अंदर महिला मतदाता की संख्या बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान कार्य शिथिलता पर गोपालपुर विधानसभा के रोजगार सेवक देवंती देवी जूनियर विद्यालय इब्राहिमपुर मतदान केंद्र 12 के विरुद्ध महाराजगंज थाना पर मुकदमा दर्ज कराया गया। वही रीना देवी प्राथमिक विद्यालय खरुद्दीनपुर मतदान केंद्र संख्या 253 का मानदेय रोकने के लिए विभाग को पत्र लिखा गया। वही अनुपस्थित बी एल ओ विमला सुखमदत्तपुर आइमा जूनियर विद्यालय मतदान केंद्र संख्या 89, सुनीता देवी प्राथमिक विद्यालय आराजी अमानी मतदान केंद्र संख्या 21 व सगड़ी विधानसभा के गीता देवी जूनियर विद्यालय रौनापार मतदान केंद्र संख्या 39, किस्मती देवी प्राथमिक विद्यालय आराजी देवारा मतदान केंद्र संख्या 14, आशा देवी प्राथमिक विद्यालय करमैनी मतदान केंद्र संख्या 33, सर्वेश यादव प्राथमिक विद्यालय डिंघवनिया मतदान केंद्र संख्या 374 सहित दो दर्जन बी एल ओ के विरुद्ध कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र लिखा गया। इस दौरान गोपालपुर विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी विशाल, सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह, न्यायिक तहसीलदार रामानुज शुक्ला,नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा,खंड विकास अधिकारी इरशाद अहमद, खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी व राजेश कुमार सहित सभी बीएलओ व सुपरवाइजर मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment