मेला देखने गए युवक की बाइक चोरों ने उड़ाई।
बाइक खोजबीन करने के बाद युवक ने थाने में दी तहरीर मुकदमा दर्ज।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के ईटेली गांव निवासी शिवाकांत पान्डेय पुत्र जितेंद्र पान्डेय की टीवीएस हंड्रेड बाइक को कार्तिक पूर्णिमा के मेले में स्नान करते समय चोरों ने बाइक उड़ाई।
जानकारी के अनुसार ईटेली गांव निवासी शिवाकांत पान्डेय जो दिनांक 19/11/2021 को दोहरीघाट का मेला देखने गए हुए थे। सुबह कार्तिक पूर्णिमा मेला में एक दुकान के पास दो पहिया बाइक खड़ी कर के स्नान करने लगे स्नान करने के बाद जहां पर बाइक खड़ी की थी। वहां देखा तो बाइक गायब थी। काफी खोजबीन किया पर दो पहिया बाइक नहीं मिली थक हार के पीड़ित व्यक्ति ने दोहरीघाट थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ टीवीएस हंड्रेड बाइक चोरी की मुकदमा दोहरीघाट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन में जुटी हुई है।
No comments:
Post a Comment