Monday, November 8, 2021

ग्रामीण महिलाओं ने कोटेदार के खिलाफ किया प्रदर्शन।

ग्रामीण महिलाओं ने कोटेदार के खिलाफ किया प्रदर्शन।

कोटेदार पर 6 माह से राशन नहीं देने का लगाया आरोप।

आक्रोशित महिलाओं से कोटेदार के ऊपर कारवाई का उपजिलाधिकारी ने दिया आश्वासन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर सोमवार को 12:00 बजे दिन में पनशब्दा गांव की दर्जनों महिलाओं ने कोटेदार के विरुद्ध प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार को सौंपा ज्ञापन,उपजिलाधिकारी ने कार्रवाई का दिया आश्वासन।
दर्जनों की संख्या में संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंची पनशब्दा गांव की ग्रामीण महिलाओं ने कोटेदार के ऊपर 6 माह से राशन नहीं देने का आरोप लगाया वहीं उन्होंने अन्य राशन कार्ड धारकों से तीन से चार किलो कटौती करने का भी आरोप लगाया पूछने पर राशन कार्ड धारकों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। महिलाओं ने सक्षम अधिकारी से जांच कराकर कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की वहीं पनशब्दा गांव की महिलाओं ने कहा कि पूर्व में तीन चार बार प्रार्थना पत्र कोटेदार के विरुद्ध डाला जा चुका है। पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे आक्रोशित महिलाएं प्रार्थना पत्र देने के बाद एक घंटे तक तहसील के बाहर तत्काल कार्रवाई की मांग कर रही थी। मौके पर सप्लाई इस्पेक्टर रामप्रवेश ने 11 नवम्बर को गांव में आकर जांच का आश्वासन दिया जिसके उपरांत महिलाएं शांत हुई। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से विजय पुत्र हीरा, बिहारी, नरसिंह, रेखा, देवंती, लालसा, प्रमिला, संगीता, सविता, इंद्रावती, मनीषा, सुनीता, संजू, फुलमती, उषा, बच्ची, विद्या सहित दर्जनों की संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

No comments:

Post a Comment