Wednesday, November 3, 2021

उपजिलाधिकारी सगड़ी ने देर शाम डीएपी व बीज भंडार की दुकान पर मारा छापा।

उपजिलाधिकारी सगड़ी ने देर शाम डीएपी व बीज भंडार की दुकान पर मारा छापा।

एक दुकान हुई सील दो दुकान के स्टॉक रजिस्टर व नाप तौल को किया सीज।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कंजरा दिलशादपुर में उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा ने बुधवार शाम 6:00 बजे कृषि बीज भंडार व डीएपी यूरिया की पांच दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें कंजरा दिलशादपुर की एक दुकान को पूर्ण रूप से सील कर दिया गया वही दो दुकानों के स्टाक रजिस्टर व नाप तौल की पांच मशीनों को उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने सीज कर दिया। उन्होंने कृषि विभाग को पत्र लिखकर सीज हुई दुकानों को पूर्ण मानक पूरा करने के पश्चात ही खोलने की हिदायत दी।
खाद्य व बीज की दुकानों में अभिलेखीय मिलान के पश्चात उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।

No comments:

Post a Comment