Monday, November 15, 2021

प्रेमी ने प्रेमिका को जबरदस्ती पहना दिया सिन्दूर

प्रेमी ने प्रेमिका को जबरदस्ती पहना दिया सिन्दूर

पूर्व से रिश्तेदारी होने के कारण बन गया था सम्बन्ध।

जीयनपुर कोतवाली मे दी गयी तहरीर,प्रेमी गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नरहन खास निवासी मोनू पुत्र रामाअवतार कोतवाली जीयनपुर पर चंदा पुत्री बेचू निवासी जमुआरी थाना घोसी ने आरोप लगाया कि मोनू ने मुझे एक सप्ताह पूर्व अजमतगढ़ बाजार में बुलाया और मंदिर में ले जाकर मेरे मना करने के बावजूद भी उसने मेरी मांग में सिंदूर भर दिया और उसके बाद वह फरार हो गया। जब मैंने कई बार इसको फोन पर संपर्क किया तो उसने फोन को स्विच ऑफ कर लिया और बात नहीं किया। जब मैंने यह बात अपने परिजनों से बताई और गांव के लोग जाने  तो उन्होंने पुलिस को सूचना देने के लिए कहा। रविवार को देर शाम जीयनपुर कोतवाली में लड़की द्वारा तहरीर दी गई। जिस पर पुलिस ने लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि दोनों परिवार के लोग आपस में सुलह समझौता करने का प्रयास कर रहे थे। वही मोनू के मौसी का घर लड़की के गांव में है। जहां पर मोनू अक्सर आया जाया करता था। आरोप है कि इसी दौरान दोनों में संबंध हो गया और जैसे ही मोनू ने चंदा को अजमतगढ़ बाजार में बुलाया तो वह चली आई अब मोनू इस घटना से इंकार कर रहा है और चंदा आरोप लगा रही है कि मुझसे शादी किया है। यदि यह मुझे स्वीकार नहीं किया तो में मुकदमा दर्ज कराऊगी। जिसके लिए तहरीर जीयनपुर कोतवाली में दे दी गई है। कोतवाल जीयनपुर दिनेश कुमार यादव ने बताया कि इस संबंध में दोनों परिजन आपस में वार्ता कर रहे हैं। यदि दोनों सहमत हो जाएंगे तो ठीक है। अन्यथा तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके उनको जेल भेज दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment