Wednesday, November 10, 2021

घर में घुसकर चोरों ने किया गहनों पर हाथ साफ।

घर में घुसकर चोरों ने किया गहनों पर हाथ साफ।

ठंड शुरू होते ही चोरी की बढी वारदात।

सोते रहे परिजन चोरों ने घर में घुसकर की चोरी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धुंसवा तेजपालपुर निवासी अजय यादव पुत्र रामपलट यादव के घर में मंगलवार की रात्रि में घर के पीछे से मकान में घुसकर चोरों ने लाखों की चोरी की।
जानकारी के अनुसार धुंसवा तेजपालपुर निवासी अजय यादव के घर में मकान के पीछे से छत के रास्ते घर में घुसकर चोरों ने घर के अंदर रखे पांच बक्से और उसमें रखे कपड़े व गहने चोर उठा ले गये। वही परिजन जब सुबह सो कर उठे तो उन्हें जानकारी हुई एक किलोमीटर दूर चुनूगपार ग्राम सभा के कब्रिस्तान के समीप पांच बक्से व पुराने कपड़े फेंके गए मिले। शौच करने गए युवकों ने देखा तो दोनों गांव की भीड़ जुट गई। वही परिजनों की सूचना पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया अजय यादव की तहरीर पर जांच में जुट गई। पीड़ित अजय यादव पुत्र रामपलट यादव ने बताया कि चोरी में सोने की चूड़ी, सोने का माला, नगद 50 हजार, 10 सोने की अंगूठी, 200 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी जिसकी कुल कीमत लगभग 16 लाख रुपये बतायी।
घर के अंदर अजय यादव परिवार के साथ भाभी प्रमिला अपने दो बच्चों के साथ सोई हुई थी। वही उनके माता वासदेई और पिता रामलट घर के बाहर सोए हुए थे। चोरों ने घर के पीछे से छत के रास्ते घुसकर चोरी को अंजाम दिया। वही उसकी पत्नी प्रियंका मायके में छठ पूजा के लिए गई हुई है। इस चोरी की घटना से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

No comments:

Post a Comment