आजादी का अमृत महोत्सव पर सेंटजेवियरर्स जीयनपुर पर आयोजित हुई रंगोली प्रतियोगिता।
रंगोली प्रतियोगिता में टैगोर हाउस बना विजेता।
सगड़ी विधायक वंदना सिंह ने विजेता टीम को किया पुरस्कृत।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जनपद में स्थित सेंट जेवियर्स विद्यालय पर आजादी के अमृत महोत्सव थीम पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को चार ग्रुप में बैठकर भारत के मानचित्र पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित कराई गई जिसमें टैगोर हाउस बना विजेता।
जानकारी के अनुसार सेंट जेवियर्स विद्यालय पर आजादी के अमृत महोत्सव पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें टैगोर हाउस हाउस नेहरू हाउस व गांधी हाउस में हिस्सा लिया भारत के नक्शे पर सभी ने अपने अद्वितीय कला व रंग का प्रयोग किया इस दौरान 2 मिनट में अपने हाउस द्वारा बनाई गई रंगोली के विषय में विस्तृत व्याख्या भी छात्रों के द्वारा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सगड़ी विधायक वंदना सिंह व जीयनपुर एसएचओ दिनेश कुमार यादव ने विजेता का चयन किया वही टैगोर हाउस को प्रथम पुरस्कार गोल्ड मेडल मिला तो द्वितीय स्थान प्राप्त किया बॉस हाउस में जैसे सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ वही नेहरू हाउस को तीसरा तो गांधी हाउस को चौथा स्थान प्राप्त हुआ सगड़ी विधायक वंदना सिंह रंगोली प्रतियोगिता में सम्मिलित छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया वही जीयनपुर कोतवाल दिनेश यादव ने महिला सशक्तिकरण की जानकारी दी इस दौरान सेंट जेवियर्स डायरेक्टर संजय पाठक प्राचार्य संजय राय सहित दर्जनों की संख्या में शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment