Monday, November 1, 2021

जीयनपुर निवासी युवक की दुर्घटना में मौत भाई गंभीर रूप से घायल।

जीयनपुर निवासी युवक की दुर्घटना में मौत भाई गंभीर रूप से घायल।

एक बाइक पर 4 लोग सवार दोस्त को छोड़ने दोहरीघाट जा रहे थे।

ट्रक को ओवर टेक करते समय सामने से आ रही बोलेरो ने मारी टक्कर एक की मौत तीन गंभीर रूप से घायल।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा नौशहरा निवासी युवक की दोरीघाट थाना क्षेत्र के नई बाजार में दुर्घटना में एक भाई की मौत हो गई वही एक भाई सहित दो दोस्त गंभीर रूप से घायल मऊ जिला अस्पताल में भर्ती।
जानकारी के अनुसार सोमवार दिन में 1:00 बजे गोरखपुर निवासी दो मित्र महफूज और जमीर को छोड़ने के लिए एक बाइक पर 4 लोग सवार होकर दोहरीघाट जा रहे थे कि दोहरीघाट थाना क्षेत्र के नई बाजार में ट्रक को ओवर टेक करते समय सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही जीयनपुर थाना क्षेत्र के नौशहरा निवासी अहमद रजा पुत्र वाहिद उम्र 18 साल की मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक के भाई गुलाम रजा गंभीर रूप से घायल हो गए और उसके दो दोस्त गोरखपुर निवासी महफूज और जमीर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्रारंभिक इलाज के उपरांत जिला अस्पताल मऊ के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया वही दोहरीघाट थाने पर कस्बे के दर्जनों लोग पहुंच गए।
मृतक अहमद रजा अपने पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था उसके पास तीन बहने भी थी उसकी मां शाहीना का रो रो कर बुरा हाल है। दुर्घटना की खबर पाते ही कस्बे व परिवार में कोहराम मच गया।

No comments:

Post a Comment