मतदाता जागरूकता पर हुए विविध कार्यक्रम।
रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण,नृत्य का हुआ आयोजन।
छात्र-छात्राओं का उपजिलाधिकारी ने किया उत्साहवर्धन।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बे में स्थित माडर्न एरा हायर सेकेंड्री स्कूल पर मंगलवार को मतदाता जागरूकता के तहत विविध प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी गौरव कुमार ने सम्मिलित सभी छात्र छात्राओं का किया उत्साहवर्धन। स्लोगन, कला और रंगोली प्रतियोगिता व नुक्कड़ नाटक नृत्य व पोस्टर निर्माण का मतदाता जागरूकता पर आयोजन किया गया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने वोटर हेल्पलाइन एप से रजिस्ट्रेशन कराने के साथ मतदान केंद्र पर जिसकी उम्र 18 साल हो गई है। वह प्रारुप नं0 6 फार्म भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कर , मतदाता बने।
विद्यालय पर छात्र-छात्राओं में रंगोली व पोस्टर निर्माण के साथ मतदाता जागरूकता पर नित्य व नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर मन मोह लिया उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना व उत्साहवर्धन किया। खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने कहा कि हम लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि घर परिवार गांव में लोगों को मतदाता बनने के लिए जागरूक करें वही बढ़ चढ़कर मतदान करें। अपने मताधिकार के बल पर अच्छे से अच्छे प्रत्याशी को चुनकर भेजे। इस मौके पर खंड शिक्षा कार्यक्रम का संचालन डा0 हरिकेश मिश्रा ने किया बीआरसी लाल जी, रविंद्र यादव, निश्चल राय उर्फ रिकू सहित विद्यालय के दर्जनों की संख्या में शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रही।
No comments:
Post a Comment