इनोवा ने बाइक सवार पिता पुत्र को कुचला मौत पत्नी व पुत्री गंभीर रूप से घायल।
ससुराल जा रहे युवक की पुत्र के साथ दुर्घटना में मौत पत्नी व पुत्री गंभीर रूप से घायल।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बे में लक्ष्मी कूप के पास इनोवा की टक्कर से रविवार रात्रि 8 बजे बाइक सवार पिता घायल व पुत्र की मौत वही पत्नी व पुत्री गंभीर रूप से घायल परिवार में मचा कोहराम।
जानकारी के अनुसार इंद्रकेश पुत्र जगधारी निवासी पलिया थाना घोसी जनपद मऊ अपने दो बच्चों इंसान व अर्पिता और पत्नी नीतू को लेकर अपनी ससुराल रशीदा बाद थाना क्षेत्र जीयनपुर रविवार की रात्रि को 15 दिन पूर्व अपने साले के विवाह के उपरांत सोमवार को साले की पत्नी की विदाई के अवसर पर अपने परिवार के साथ जा रहा था की तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी ने जोर से टक्कर मार दी। जिसमें घटनास्थल पर ही रात्रि 8:00 बजे उसके पुत्र इंसान की मौत हो गई वही एंबुलेंस से आजमगढ़ जिला अस्पताल ले जाते समय रात्रि में ही इंद्रकेश की भी मौत हो गई। टक्कर के उपरांत भाग रही इनोवा गाड़ी अजमतगढ़ कस्बे में ही पेड़ से टकरा गई जिसके उपरांत सूचना पर जीयनपुर पुलिस ने इनोवा गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं चालक फरार हो गया वही उसकी पत्नी नीतू और पुत्री अर्पिता गंभीर रूप से घायल हैं जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके ससुर रामजतन ने जीयनपुर थाने पर तहरीर दे दी है। घटना की सूचना पर उसकी ससुराल रशीदाबाद और उसके घर पलिया जनपद मऊ में कोहराम मच गया उसकी सांस लक्ष्मीना देवी सहित उसके घर पर लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।
No comments:
Post a Comment