Sunday, November 28, 2021

किसान दुर्घटना बीमा के लिए लेखपाल को दी जान से मारने की धमकी।

किसान दुर्घटना बीमा के लिए लेखपाल को दी जान से मारने की धमकी।

लेखपाल संघ हुआ आक्रोशित थाने पर दी तहरीर।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कसड़ा खालसा गांव में तैनात लेखपाल को किसान दुर्घटना बीमा के लिए जान से मारने की दी गई धमकी आक्रोशित लेखपाल संघ पहुंचा थाने पर दी तहरी कार्रवाई की मांग।
जानकारी के अनुसार सगड़ी तहसील क्षेत्र के सुजीत कुमार राजूपट्टी मंडल के कसड़ा खालसा गांव में लेखपाल के पद पर तैनात है। संजय यादव पुत्र प्रेमचंद यादव ने लेखपाल के मोबाइल पर फोन कर दुर्घटना बीमा के लिए गोली मारने की धमकी दी। जिसके उपरांत लेखपाल संघ अध्यक्ष उत्तम सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लेखपालों ने जीयनपुर थाने पर पहुंचकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि 1 साल पूर्व प्रेमचंद की मौत हो गई थी। जिसके उपरांत उनके पुत्र संजय यादव ने किसान दुर्घटना बीमा के लिए लेखपाल सुजीत से कहां पर जरूरी दस्तावेज जमा नहीं कर सके। लेखपाल ने बार बार उनसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी पर अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट न मिलने के कारण दुर्घटना बीमा नहीं मिल सका जिसको लेकर संजय यादव ने अपने मोबाइल से सुजीत कुमार लेखपाल के मोबाइल पर रविवार को क्षेत्र से अपने घर जाते समय फोन करके गोली मारने के लिए धमकी दी। लेखपाल को धमकी मिलने की सूचना पर लेखपाल संघ के दर्जनों लोग एकत्रित होकर सगड़ी तहसील से जीयनपुर थाने पर पहुंचे जिन्होंने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की वहीं उन्होंने जीयनपुर कोतवाल दिनेश यादव को गोली मारने की धमकी की रिकॉर्डिंग भी सुनाई। इस दौरान मुख्य रुप से उत्तम सिंह,अरुण गुप्ता, प्रदीप श्रीवास्तव, रितेश तिवारी, गंगा प्रसाद सहित दर्जनों की संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment