रस्सी के सहारे पेड़ से लटकता मिला युवक का शव।
कर्ज के बोझ से दबे युवक ने की आत्महत्या।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के गागेपुर बरजला निवासी संत विजय राय पुत्र परमानंद राय का का शव बुधवार को गांव से कुछ दूर पर स्थित सिवान में एक पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक संत विजय गांव के ही कई लोगों से कर्ज ले रखा था। कर्जदार बार-बार उसे कर्ज अदायगी के लिए परेशान कर रहे थे। कर्ज से परेशान संत विजय ने ऐसा कदम उठा लिया। जीयनपुर कोतवाली के विजय राय पुत्र परमानंद राय उम्र 40 साल का शव गांव से लगभग 800 मीटर दूर सिवान में एक पेड़ की डाल पर रस्सी के सहारे लटक रहा था। बुधवार को सुबह गांव के लोग टहलते गए तो संत विजय को गले में फंदा लगा पेड़ से लटकते देखा। ग्रामीणों ने मृतक के स्वजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने जीयनपुर कोतवाली को इसकी जानकारी दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के पास एक लड़की साक्षी और एक लड़का अमन है। मृतक अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। उसकी आत्महत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
No comments:
Post a Comment