Monday, November 2, 2020

जीयनपुर कोतवाली के पुरानी बैरक व पुरानी बिल्डिंग की नीलामी हेतु बैठक।

जीयनपुर कोतवाली के पुरानी बैरक व पुरानी बिल्डिंग की नीलामी हेतु बैठक।

 2-11-2020 दिन सोमवार को कोतवाली परिसर में  कोतवाली प्रभारी नन्द कुमार तिवारी की अध्यक्षता में  आहूत की गई।

जिसमें उपस्थित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा बोली लगाई गई।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली परिसर में पुरानी बैरक एवं पुरानी बिल्डिंग की नीलामी हेतु गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आशुतोष कुमार सहायक अभियंता पी डब्लू डी आजमगढ़ के सम्मुख 16 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया जहां रजिस्ट्रेशन कराने का शुल्क रुपया 5000 रहा नीलामी में बोली लगाने का क्रम शाम 4:30 बजे से प्रारंभ हुआ। जिसमें न्यूनतम बोली 1 लाख 22 हजार रुपये से प्रारंभ हुई जो 1 लाख 75 हजार रुपये पर जाकर समाप्त हुई।पुरानी बैरक एवं पुरानी बिल्डिंग की लास्ट बोली मनोज कुमार सिंह आजमगढ़ के द्वारा ₹1लाख 75000 में बोली गई। जिसके तुरंत बाद 15 लोगों के पांच पांच हजार रुपए संदीप कुमार सिंह जूनियर इंजीनियर पीडब्ल्यूडी आजमगढ़ के द्वारा वापस की गई। बैठक में आशुतोष कुमार सहायक अभियंता संदीप कुमार जूनियर इंजीनियर नंद कुमार तिवारी कोतवाली प्रभारी के साथ सभी प्रतिभागी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment