Monday, November 2, 2020

सोशल आडिट के दौरान जांच को प्रभावित करने को लेकर मारपीट।

सोशल आडिट के दौरान जांच को प्रभावित करने को लेकर मारपीट।

खण्ड विकास अधिकारी और नोडल अधिकारी को ग्रामीणों ने दौड़ाया।

दोनों पक्षो से आधा दर्जन घायल।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के अतरकक्षा बरडीहा ग्राम पंचायत की नोडल अधिकारियों द्वारा जांच करने पहुंचे मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बी के सिंह डाक्टर अवर अभियंता दधिबल अजमतगढ़ ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी इरशाद अहमद के सामने ही प्रधान पक्ष व विरोधी पक्ष के ग्रामीण मारपीट और जांच को प्रभावित करने के लिए मारपीट करने लगे। जिसमें दोनों पक्षों से लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। वही ग्रामीणों ने जांच अधिकारियों को दौड़ा लिया और अधिकारी जान बचाकर धीरे से खिसक लिए। इस दौरान अभी तक कोई भी अधिकारी तहरीर देने के लिए कोतवाली नहीं पहुंचा। जबकि प्रधान और रोजगार सेवक द्वारा मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर जीयनपुर कोतवाली में दी गई है। वहीं दूसरी तरफ मनरेगा घोटालों की जांच करने के लिए नामित किए गए पशु चिकित्सा अधिकारी एवं  अवर अभियंता व खंड विकास अधिकारी गांव में जांच करने के लिए पहुंचे। तभी जांच को प्रभावित करने के लिए प्रधान पक्ष व गांव के लोग अधिकारियों के सामने ही मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान अधिकारियो जब ग्रामीणों ने दौड़ाया तो अधिकारी धीरे से खिसक लिए। इस दौरान मोहसिन 22 वर्ष फरहान 25 वर्ष आलमगीर 56 वर्ष एवं प्रधान पक्ष से नसीम पुत्र काशिम 65 अजमल पुत्र नसीम 32 वर्ष पंचायत मित्र राम बहादुर राम पुत्र लौटन 32 वर्ष को गंभीर चोटें आई। जिसमें 108 नंबर एंबुलेंस लेकर अजमतगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए पहुंची जहां से डॉक्टरों ने नसीम मोहसिन फरहान एव आलमगीर को सदर के लिए रेफर कर दिया है।कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि गांव में सोशल ऑडिट के दौरान मारपीट हुई है। जिसमें दोनों पक्ष थाने पर पहुंचा और मेडिकल के लिए भेजा गया है एवं घटना की जांच की जा रही है। पर सरकारी कर्मचारियों की तरफ से अब तक किसी ने कोई तहरीर नही दी है।

No comments:

Post a Comment