Thursday, November 5, 2020

दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत।

दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत।

 
28 अक्टूबर को देर शाम घर वापस जाते हुए हो गया था घायल।

वाराणसी में इलाज के दौरान 04 नवम्बर को हो गयी थी मौत।
 
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी गावँ निवासी अखिलेश कुमार गोंड़ पुत्र स्वामीनाथ गोंड़ उम्र 28 वर्ष की 28 अक्टूबर को चुनहवा बाजार से साइकिल से वापस लगभग साढ़े छः बजे बिलरियागंज--जीयनपुर मार्ग पर मालटारी गांव के पहले जाने वाले पुराने पुल के पास लिंक रोड पर शाम लगभग 6:30 बजे साइकिल से गावँ के सड़क पर चढ़ते समय जीयनपुर की तरफ से आ रहे बाइक सवारों ने टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिससे शिर में काफी चोट आई थी। जिनका इलाज जनपद के वेदांता हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था कि हालत गमम्भीर होने पर वाराणसी के लिये रेफर कर दिया गया। जहाँ घायल का इलाज वाराणसी के एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा था। जहां 4 नवम्बर की शाम लगभग 6:30 बजे वाराणसी में निधन हो गया। जिनका शव पोस्टमार्टम के बाद बीती रात में घर लाया गया। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।एक लौते पुत्र की मौत से माता अंजू देवी एव पत्नी रिंकी,छोटी बहनें अनामिका 23,अंजली 21,अंजनी 19 एव मृतक की 5 वर्षीय बच्ची अनन्या का जहां रो रो कर बुरा हाल है। तो पत्नी रिंकी 06 माह से गर्भ से है। घर पर कोहराम मंचा हुआ है एव पत्नी एव माँ रोते रोते बेहोस हो जा रही थी।

No comments:

Post a Comment