Tuesday, November 3, 2020

तहसील समाधान दिवस पर फरियादियो की भीड़।

तहसील समाधान दिवस पर फरियादियो की भीड़।

154 शिकायती पत्रों में एक का निस्तारण।

12 साल से लगा रहा तहसील के चक्कर नही हो रही सुनवाई।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर मंगलवार को तहसील समाधान दिवस पर उपजिलाधिकारी सगड़ी अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया जहां पर कुल 154 फरियादियों ने अपनी फरियाद कि जिस पर उपजिलाधिकारी ने ध्यान पूर्वक समस्त मामलों को सुना ।जिसमें सबसे अधिक मामले राजस्व के 129 पुलिस के 13 विकास के चार अन्य एवं एक मामले का निस्तारण मौके पर किया गया। 
वहीं रौनापार थाना क्षेत्र के जोकहरा गांव के देवव्रत राय पुत्र स्वर्गीय सीताराम द्वारा उप जिलाधिकारी से गुहार लगाई गई की मेरी भूमि पर दबंग द्वारा कब्जा कर लिया गया है जिसका पत्थर नसब की कार्रवाई की गई पर अब तक मुझे कब्जा नहीं मिला एवं उपजिलाधिकारी सगड़ी कोर्ट से बेदखली का भी आदेश हुआ है। जिसके लिए मैं लगातार 12 वर्षों से तहसील का चक्कर काट रहा हूं पर अब तक मुझे कब्जा नहीं दिया जा रहा है ।जिसका मुझे काफी खेद है। वही तरोका गांव के एक व्यक्ति द्वारा लेखपाल पर 5000 रुपया चक का फाट बनाने के लिए मांगा जा रहा है जो निहायत ही गलत है ।वही नरईपुर के सूर्य प्रकाश मिश्र द्वारा शिकायत की गई थी मेरे भाई द्वारा मुझे घर में नहीं रहने दिया जा रहा है व खेत को नहीं जोतने दिया जा रहा है।जबकि हम लोग का आपसी बटवारा काफी पूर्व में ही हो चुका है आदि ।शिकायतें तहसील समाधान दिवस पर प्रस्तुत की गई ।वहीं उपजिलाधिकारी सगड़ी ने समस्त कर्मचारियों अधिकारियों से तहसील समाधान दिवस पर पढ़ने वाले शिकायती पत्रों का त्वरित निस्तारण के  निर्देश दिए ।इस दौरान तहसील पर फरियादियों की कॉपी भी लगी रही।उपस्थित लोगो में खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ इरशाद अहमद सप्लाई स्पेक्टर वीरेंद्र कुमार यादव तहसील दार सगड़ी बृजेंद्र उपाध्याय खंड शिक्षा अधिकारी हरैया राजेश कुमार,कोतवाल महराजगंज गजानन्द चौबेआदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment