Tuesday, November 17, 2020

दिशा व दशा तय करेगा गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन का चुनाव: त्रिवेणी प्रसाद त्रिपाठी

दिशा व दशा तय करेगा गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन का चुनाव: त्रिवेणी प्रसाद त्रिपाठी

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर डाक बंगले में एमएलसी चुनाव के प्रचार के दौरान प्रेसवार्ता में
त्रिवेणी प्रसाद त्रिपाठी महामंत्री संगठन उत्तर प्रदेश अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ राष्ट्रीय शिक्षक कर्मचारी कल्याण महासंघ एवं वित्त पोषित विद्यालय महासभा के संयुक्त रूप से अधिकृत शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी देशबंधु शुक्ल एक संघर्षशील शिक्षक नेता है। वित्तविहीन शिक्षकों की लड़ाई विधानसभा के सड़कों से लेकर लखनऊ में झूलेलाल पार्क में आमरण अनशन तक भी किए हैं। उसी का परिणाम भी रहा है कि वित्तविहीन शिक्षकों को कोषागार से मानदेय प्राप्त हुआ है। आज कुछ ऐसे नेता शिक्षक एमएलसी चुनाव में आए हैं जो न कि शिक्षक है ना कि प्रधानाचार्य हैं और ना ही कभी वित्तविहीन शिक्षकों के लिए कभी संघर्ष किए हैं। उक्त विचार संघ के महामंत्री संगठन त्रिवेणी प्रसाद त्रिपाठी ने आज सगड़ी तहसील क्षेत्र के डाक बंगले में पत्रकारों से प्रेस वार्ता में कही त्रिवेणी जी ने आगे कहा कि शर्मा गुट के 88 एमएलसी सदन में रहे लेकिन कभी भी वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय सेवा नियमावली ऑपरेशन के लिए चर्चा ही नहीं की बल्कि वित्तविहीन शिक्षकों के मतदाता बनने में हमेशा अवरोध उत्पन्न किए और जब हम लोगों के संघर्ष से जब यह मतदाता बन गए तब यह घड़ियाली आंसू बहाकर आपके मत को लेने के लिए हर प्रकार से प्रयास करने लगे इसीलिए सभी वित्तविहीन शिक्षकों से आग्रह है कि अपने मत का विभाजन ना होने दें। तथा अपने संघर्षशील शिक्षक नेता देशबंधु शुक्ल जी के नाम के आगे एक लिखकर प्रथम वरीयता का मत प्रदान करके विधान परिषद की सदन में भेजने का कष्ट करें। प्रदेश संरक्षक रामचंद्र यादव ने कहा कि देशबंधु सुख की जीत वित्तविहीन शिक्षकों की जीत होगी। श्री शुक्ल सदैव शिक्षकों की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझे हैं। इसीलिए आप सभी से प्रार्थना है कि देशबंधु शुक्ल जी को सदन में भेज कर वित्तविहीन शिक्षकों के साथ और सम्मान की रक्षा करते हुए मत दे और वेतन की मांग को प्रशस्त करें। इस मौके पर अमरनाथ तिवारी जिला अध्यक्ष, जीत बहादुर लाल श्रीवास्तव जिला प्रभारी, मदन मोहन श्रीवास्तव प्रभारी सगड़ी, रामचंद्र यादव प्रदेश संरक्षक, मुकूलचन्द राय, ललित जायसवाल, सुमित साहनी आदि लोग मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment