Thursday, November 12, 2020

वैष्णवी साड़ी घर का भाजपा नेता खड़ग बहादुर सिंह ने फीता काटकर किया उद्धघाटन।

वैष्णवी साड़ी घर का भाजपा नेता खड़ग बहादुर सिंह ने फीता काटकर किया उद्धघाटन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

रिपोर्ट: फहद खान सगड़ी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर नगर के बिलरियागंज  रोड स्थित वैष्णवी साड़ी घर का उद्घाटन गुरुवार को वरिष्ठ भाजपा नेता खड़ग बहादुर सिंह ने फीता काटकर किया। वही भाजपा नेता खड़ग बहादुर सिंह ने सुधांशू सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरीके से साड़ी का भव्य वैष्णवी साड़ी घर खोलकर जीयनपुर में एक नई पहल किया है। शादी विवाह के अवसर पर जीयनपुर के लोगों को दूर जाने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें यहीं पर सभी प्रकार की सुविधाएं अब मिलेगी। वही दुकान के मालिक सुधांशु  सिंह ने बताया कि वैष्णवी
साड़ी घर में साड़ियों के अत्याधुनिक कलेक्शन मिलेंगे। यहां पर वेडिंग साड़ी, सिल्क साड़ी, आदि ब्रांडेड कलेक्शन उचित मूल्य पर मिलेंगे। उन्होंने ने कहा कि ग्राहकों के विश्वास की कड़ी में जीयनपुर में
वैष्णवी साड़ी घर एक और नया प्रयास है। यह वैष्णवी साड़ी घर जीयनपुर में अब तक का सबसे विश्वसनीय साड़ी घर होगा। जीयनपुर सहित आस पास के लोगों को शादी विवाह की शापिंग के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। आशा है कि इस वैष्णवी साड़ी घर को जीयनपुर सहित आस पास के क्षेत्रों के ग्राहकों का अपार स्नेह व सहयोग मिलता रहेगा। इस अवसर पर गोपाल श्रीवास्तव, नवीन राय, मंटू राय, अनुपम , गौरव, शाकिब आज़मी ,अंकित सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment