15 बीघा धान की फसल को प्रशासन ने कटवाया।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर निवासी ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह और उनकी पत्नी वंदना सिंह ,भाभी किरन सिंह ,अभिषेक सिंह ,विपुल सिंह के नाम से 21 बीघा जमीन मेें से 15 बीघे जमीन पर धान की बुवाई की गई थी। जिसको प्रशासन ने पूर्व में अपने कब्जे में ले लिया था। शुक्रवार को तहसीलदार सगड़ी बृजेंद्र कुमार उपाध्याय और जीयनपुर कोतवाल नन्द कुमार तिवारी, इमिलिया चौकी इंचार्ज सहित भारी संख्या में फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और 15 बीघा धान की फसल को कंबाइन मशीन लगाकर कटवाया गया। तहसीलदार बृजेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया की धान को क्रय केंद्र पर बेचा जाएगा जो धनराशि प्राप्त होगी। उसको सरकारी खाते में जमा किया जाएगा। ध्रुव सिंह उर्फ कुण्टू सिंह के परिवार के नाम कुल 21 बीघा जमीन खर्रारस्तीपुर में मौजूद है। जिस पर गन्ना और धान की फसल उगाई गई थी। जिसकों प्रशासन ने शुक्रवार को दोपहर लगभग 2:00 बजे भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर गाटा संख्या 126 कुल 21 बीघे जमीन में से 15 बीघा जमीन में बोयें धान को कटवा दिया। उस जमीन को प्रशासन के द्वारा पूर्व में ड्डगी पीटकर जब्ती की कार्रवाई की गई थी। तहसीलदार सगड़ी बृजेंद्र कुमार उपाध्याय को उक्त प्रॉपर्टी के लिए प्रशासक नियुक्त किया गया था। और इसके पूर्व में भी 1 जुलाई एवं 10 अगस्त को जीयनपुर अजमतगढ़ आदि जगहों पर करोड़ों की प्रॉपर्टी को पुलिस प्रशासन के द्वारा जप्ती की कार्यवाही की गई थी। वही जीयनपुर कोतवाल नन्द कुमार तिवारी ने बताया की यह कार्यवाही नियुक्त किए गयें प्रशासक के द्वारा कराई गई है।
No comments:
Post a Comment