Monday, November 2, 2020

उपजिलाधिकारी बुढ़नपुर का विपडन केंद्र पर छापा।

उपजिलाधिकारी बुढ़नपुर का विपडन केंद्र पर छापा।

आयुक्त के निर्देश पर संयुक्त टीम ने की छापेमारी।

चीनी,खाद्यान,चना आदि का किया सत्यापन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विपणन केंद्र जीयनपुर पर सोमवार को उपजिलाधिकारी बुढ़नपुर दिनेश कुमार मिश्रा एवं परियोजना निदेशक अभिमन्यु कुमार सिंह द्वारा कमिश्नर के आदेश पर क्रास चेकिंग की गई। जिसमें उन्होंने पिछले महीने उठान किए गए खाद्यान्न एवं वर्तमान में खाद्यान्न गोदाम का स्टॉक एक बोरी का सत्यापन किया व रिपोर्ट तैयार की। इस दौरान उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि मंडला आयुक्त के निर्देश पर सोमवार को पूरे मंडल में विपणन केंद्रों का सत्यापन किया जा रहा है। जिससे यह पता चल सके कि गरीबों के लिए उठान किए गए खाद्यान्न व अवशेष खाद्यान्न गोदाम में सुरक्षित हैं अथवा उसकी कालाबाजारी कर दी गई है। जिसका सत्यापन वृहद स्तर पर कर्मचारियों को लगाकर किया गया एवं खाद्यान्न का सत्यापन के दौरान समस्त कागजातों रजिस्टर व बोरियों का मिलान किया गया और उसकी एक रिपोर्ट तैयार की गई। व उसे तैयार कर कर मंडलायुक्त को प्रेषित कर दी जाएगी। वही इस तरह की छापेमारी से कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति मची रही इस संबंध में एस एम आई संतोष कुमार यादव ने बताया कि संयुक्त टीम द्वारा सत्यापन किया गया व मुझसे रिपोर्ट मांगी गई हमने पूरी रिपोर्ट तैयार कर कर उपजिलाधिकारी बुढ़नपुर को दे दी है। उन्होंने बताया कि पिछले महीने में जितने भी उठान हुए थे और वर्तमान में जो गोदाम में अवशेष पड़े हैं उसका अधिकारियों ने सत्यापन किया।

No comments:

Post a Comment