लूट की योजना बनाते तीन गिरफ्तार भेजा गया जेल।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के चुनहवा बाजार के समीप नदौरा मोड़ के पास रात्री में लगभग 12:00 बजे जीयनपुर पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया एवं उन्हें जेल भेज दिया। जिसमें मिनाज उर्फ पांडु पुत्र इमरान एवं मोहम्मद नदीम पुत्र अकरम निवासी देवापार थाना जीयनपुर। जिसमें मिनाज को एक तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। जिन पर 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। वही बालचंद पुत्र मोहन रैदास निवासी पुरुषोत्तमपुर थाना मुबारकपुर के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। बालचंद पर पूर्व में भी चोरी के तीन मुकदमे दर्ज है। यह सभी शातिर अपराधी है।
वही कोतवाल जीयनपुर नन्द कुमार तिवारी ने बताया कि बीती रात गस्त किया जा रहा था कि उसी दौरान तीनों अपराधी व्यक्ति नदौरा मोड़ के पास दिखाई दियें पुलिस ने तीनों से जब पूछताछ की और तलाशी ली तो उन्होंने अपना नाम पता बताया और उनके पास से 315 बोर का अवैध असलहा और 315 बोर का जिंन्दा कारतूस बरामद हुआ। जिन्हें संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया।
No comments:
Post a Comment