(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
रिपोर्ट:सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।
बिलरियागंज से रौनापार जाने वाला मार्ग अपनी किस्मत पर आशु बहा रहा है। लेकिन पीडब्ल्यूडी के कान में जु तक नहीं रेंग रहा है और आने जाने वाले आये दिन गिर कर चोटिल हो रहे और प्रशासन को आए दिन कोष रहें है। लेकिन पी डब्ल्यू डी कोई बड़ी घटना का इन्तजार करने पर लगा हुआ है कि कोई बड़ा हादसा हो और पब्लिक जाम लगाये। लेकिन लोगों ने जिलाधिकारी आजमगढ़ से तत्काल बिलरियागंज रौनापार मार्ग पर भ्रमण करने की मांग किया है कि शायद जिलाधिकारी इस मार्ग से यात्रा करें तों लोगों के दुःख दर्द को समझ पाते। फिलहाल लोगों को इस मार्ग पर चलने से डर लगता है। वहीं परिवार को बाईक पर लेकर चलने वाले काफी सावधानी से चलते हैं। फिर भी गिर कर घायल हो रहें हैं और कपड़ा आदि खराब हो जा रहा है। जिसमें कस्बे के संदीप चौरसिया,अरबिन्द गुप्ता, सुजीत चौरसिया, अमित गुप्ता, अंबिका प्रजापति, आदि ने इस मार्ग के गढ्डों की भराई कार्य कराये जाने व दोनों तरफ नाली निर्माण व सड़क को चौड़ीकरण करने की मांग किया है ताकि लोगों को आने जाने में कोई असुविधा ना हो।
No comments:
Post a Comment