फेस बुक और मोबाइल पर अश्लील हरकत पर एक गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के शेखमौली गांव निवासी विनोद यादव पुत्र रामानंद यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया। जिस पर आरोप था कि फेसबुक और मोबाइल पर मां बहन की लज्जा भंग करने एवं गाली गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने की शिकायत महरुपुर गांव निवासी रविंद्र नाथ यादव पुत्र रामसरन यादव द्वारा शुक्रवार को जीयनपुर कोतवाली पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर की गई थी। जिस पर पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार कर संबंधित धारा में जेल भेज दिया।कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि उक्त व्यक्ति द्वारा फेसबुक आदि पर पीड़ित को बार-बार धमकी और मां बहन की इज्जत लूटने की बात कहकर डरा धमका रहा था। जिस पर उसको उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है और जेल भेज दिया गया हैं।
No comments:
Post a Comment