जीयनपुर में खोजते रह गए बूढ़वा बाबा नहीं मिली उनकी दुल्हनिया।
जीयनपुर के प्राचीन शिव मंदिर में होली मिलन का हुआ आयोजन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी होली के दूसरे दिन शनिवार को जीयनपुर प्राचीन शिव मंदिर में होली मिलन का आयोजन किया गया।इस अवसर पर नगर के शिवदान प्रसाद चौरसिया जहां दूल्हे के रूप में सजे नजर आए वही रामकवल गुप्त सहबाला बने रहे। बाराती के रूप में अजमतगढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा,भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संतोष कुमार सिंह टीपू,अरविंद कुमार जायसवाल,नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव,ज्ञानेंद्र मिश्रा,सुनील कुमार सोनी व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष चौरसिया,मंदिर के पुजारी पारसनाथ तिवारी,आनंद प्रकाश तिवारी,हरिओम जायसवाल,मुन्ना यादव,मनोज जायसवाल,अतुल त्रिपाठी,डब्लू मिश्रा,रामनाथ तिवारी, दीपक गुप्ता,नीलू श्रीवास्तव,अमित पटवा,आलोक चौरसिया,प्रदीप तिवारी बाराती बनकर दुल्हन खोजते रहे लेकिन नहीं मिल पाई। मनीष मिश्रा ने कहा कि होली का त्यौहार आपसी भाईचारे का पर्व है। सबको मिलजुल कर इस पर्व को मनाना चाहिए यह हमारी परंपरा और धरोहर का प्रतीक है।
No comments:
Post a Comment