Sunday, March 30, 2025

प्रॉपर्टी डीलर की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज।

प्रॉपर्टी डीलर की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज।

पीएम रिपोर्ट में चोट से हुई मौत,कई लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरौली निवासी अश्वनी कुमार चौहान की शनिवार की रात में नरहन खास गांव के पास हुई मौत के मामले में जीयनपुर पुलिस ने मृतक की मां शिवकुमारी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पीएम रिपोर्ट में चोट से मौत हुई है। पुलिस इस मामले के खुलासे में जुटी है कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।अश्वनी चौहान शनिवार शाम को अपने दोस्तों के साथ जीयनपुर  खाना खाने के लिए घर से बाइक से निकला था। गांव के दो अन्य युवक भी दूसरी बाइक से खाना खाने जीयनपुर आए थे। रात करीब 11 बजे नरहर गांव के लोगों ने पुलिस को सड़क के किनारे झाडियों में युवक के शव होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिवार को सूचना दी कि मार्ग दुर्घटना में अश्विनी चौहान की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिजन कोतवाली पहुंचे। शव का पंचनामा करने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।मृतक पिछली बार क्षेत्र पंचायत का चुनाव लड़ चुका पर हार गया था। इस बार ग्राम प्रधान का चुनाव  लड़ने की तैयारी कर रहा था। मां शिवकुमारी चौहान की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को हत्या का मुकदमा दर्जकर लिया।
प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीएम रिपोर्ट में चोट लगने से मौत प्रकाश में आई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

No comments:

Post a Comment