Monday, March 10, 2025

प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षा उन्नयन गोष्टी पर विचार।

प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षा उन्नयन गोष्टी पर विचार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक ईकाई अजमतगढ़ के कार्यकर्ताओं की बैठक बीआरसी परिसर अजमतगढ़ में सोमवार को हुई।
बैठक में शैक्षिक सत्र 2023-24 एवं 2024-25 में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक,शिक्षिकाओं के सम्मान समारोह एवं शिक्षोन्नय गोष्ठी कराए जाने पर चर्चा की गई। इसके अलावा शिक्षकों की लंबित समस्याओं जैसे ईएल संशोधन,मानव संपदा पर त्रुटि सुधरवाने,शिक्षकों के चयन वेतनमान लगवाने जाने आदि मुद्दों पर भी संगठन द्वारा मजबूती से प्रयास किए जाने की बात की गई।इस मौके पर संगठन के ब्लाक अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार राय,मंत्री जसवंत कुमार,वरिष्ठ उपाध्यक्ष धनंजय सिंह,अवधेश यादव, रविप्रकाश यादव,विद्या वाचस्पति राही,पंकज सिंह, तेजप्रताप यादव,प्रह्लाद राम, राजमणि प्रसाद शर्मा आदि रहे।

No comments:

Post a Comment