रजादेपुर पुलिस बूथ का जीयनपुर कोतवाल ने किया भूमिपूजन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित रजादेपुर चौक के पास पुलिस बूथ का प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर ने किया भूमिपूजन।आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत पुलिस प्रशासन द्वारा चिन्हित रजादेपुर चौक के पास पुलिस बूथ का भूमिपूजन जीतेंद्र बहादुर सिंह प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर के द्वारा किया गया। रजादेपुर मठ के मंहत शिवसागर भारती व ग्राम प्रधान बड़ागांव पुनापार जसवंत सिंह सोनू और ग्राम प्रधान रजादेपुर देवनाथ के विशेष सहयोग से पुलिस बूथ का निर्माण कार्य किया जा रहा है।प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर जीतेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि पुलिस बूथ बनने से इस निर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहेगी और अपराध से पूर्णतः निजात मिलेगी। ग्राम प्रधान जसवंत सिंह ने कहा कि पहले इस पुल के आसपास बहुत अपराध हुआ करता था। जीतेंद्र बहादुर सिंह जैसे तेज तर्राक थानाध्यक्ष आने से अपराध पर नियंत्रण हुआ है। पुलिस बूथ बन जाने से क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।इस मौके पर नितेश मिश्रा, अरुण सिंह,बिनोद नायक,घनश्याम पांडेय,जीतेंद्र यादव, रविन्द्र यादव,अनिसु रहमान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment