गाजा बाजा हाथी घोड़ा के साथ नौ दिवसीय शत चंडी महायज्ञ के लिए निकाली गई कलश शोभा यात्रा।
20 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा यज्ञ।
श्रीराम कथा एव वृंदावन की रासलीला का भी किया जा रहा है आयोजन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मिश्रपुर लाटघाट में नौ दिवसीय श्री शत चंडी महायज्ञ का आयोजन 20 मार्च से 28 मार्च तक मिश्रपुर के लाटघाट श्रीराम जानकी मंदिर के प्रांगण में किया जा रहा है। जिसके लिए गुरुवार को 501 कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई जो यज्ञ मंडप से छोटी सरजू की तट कल्याणपुर घाट पर पहुंचकर जल भरकर लौटते हुए मंडप में स्थापित हुई और प्रसाद का वितरण किया गया।इस दौरान गाजा बाजा हाथी घोड़ा के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई जो नगर भ्रमण होते हुए जल लेकर यज्ञाचार्य वीरेंद्र पांडे द्वारा यज्ञ मंडप में स्थापित की गई। कलश शोभायात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र जहां जयकारों से गुज रहा था। वहीं जीयनपुर व लाटघाट पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में ट्रैफिक को कंट्रोल करते हुए लगे रहे। कलश शोभायात्रा के पूर्व विधि विधान पूर्वक सभी को पीले वस्त्र धारण किए गए और लाल रंग से सभी के पैर रंगे गए एव टीका चंदन लगाए गए। सभी कन्याओं को सर पर चुनरी बांधी गई इसके उपरांत विधिवत हवन पूजन मंत्रोच्चार करने के बाद कलश यात्रा यज्ञ मंडप से होते हुए छोटी सरजू तट पर पहुंची। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने कलश यात्रा का स्वागत किया और जयकारे लगाए। जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। यज्ञाचार्य वीरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि सुबह 7:00 बजे से 12:00 बजे तक यज्ञ की आहुतियां डाली जाएगी एव 2:00 बजे दिन से शाम 6:00 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा जो अयोध्या से पधारी नीलम साध्वी के द्वारा श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही साथ रात्रि 8:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक रासलीला जो बिंद्रावन व अयोध्या के बेहतरीन कलाकारों द्वारा प्रस्तुति की जाएगी एवं 28 मार्च को समापन पर बृहद भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। इस दौरान मनीष कुमार मिश्रा प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता,अनिल मिश्रा प्रधान,अंशु गुप्ता प्रधान, रत्नेश गुप्ता,राजेश,रवि कुमार गुप्ता,राजकुमार,मुन्ना गुप्ता,बिट्टू जायसवाल आदि सहित लोगों ने यज्ञ को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक सहयोग देने की अपील की।
No comments:
Post a Comment