Tuesday, March 18, 2025

अध्यक्ष नगर पंचायत जीयनपुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित किया किचन सेट।

अब आंगनबाड़ी के बच्चों को भी मिलेगा थाली में मिड डे मील।

अध्यक्ष नगर पंचायत जीयनपुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित किया किचन सेट। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत अध्यक्ष जीयनपुर पुरुषोत्तम यादव ने नगर में संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए किचन सेट वितरित किया। अब आंगनबाड़ी के प्रत्येक बच्चों को थाली में मिड डे मील परोसा जाएगा। मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में नगर के हसन पट्टी,आदर्श नगर, खानकाह बहरामपुर,बाजार खास,जामेतुल बनातनगर, नौसहरा सहित 11 वार्डों में संचालित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कुकर,कड़ाही, चौकी,बेलन 25 सेट भोजन की थाली,गिलास,कटोरी वितरित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार बाल शिक्षा के प्रति पूरी तरह गंभीर है। गरीब परिवार के बच्चों को निशशुल्क शिक्षा आंगनबाड़ी केंद्रों में दी जा रही है। अभी तक इन छात्रों के भोजन के लिए उपयुक्त पात्र की व्यवस्था नहीं थी, नहीं किचन के समान थे। सभी वार्डों में संचालित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को किचन का पूरा सामान देकर उसके सदुपयोग का निर्देश दिया गया है।

No comments:

Post a Comment