Saturday, March 22, 2025

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर के द्वारा कंपोजिट विद्यालय कादीपुर अजमतगढ़ में किया गया बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर के द्वारा कंपोजिट विद्यालय कादीपुर अजमतगढ़ में किया गया बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर के अधीक्षक डॉक्टर एफ,एम सिद्दीकी के निर्देशन मे डॉक्टर राजीव वर्मा के द्वारा कंपोजिट विद्यालय कादीपुर रजादेपुर मे बच्चों का ओरल स्वास्थ्य परीक्षण यन.आर.यच.एम के तहत किया गया अधीक्षक डॉ0 एफ,एम सिद्दीकी ने बच्चो को बताया कि खाना खाने से पहले अपने हाथो को साबुन से धोना चाहिए,शौच करने के बाद भी हाथो को साबुन से धोना चाहिए,खाना खाने के बाद दांतो की भी सफाई प्रतिदिन करनी चाहिए,जिससे कि दांतो मे होने वाले रोगों से बचा जा सकता है। विद्यालय मे उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं से अपील किया कि बच्चो को दांतो की सफाई तथा हाथ की सफाई करने के लिए प्रेरित करें,तथा जंक फ़ूड खाने से परहेज करने को कहें जिससे बच्चे पेट मे होने वाले संक्रमण से बच सकते हैं। जंक फ़ूड से बच्चों के पेट मे क्रीम (केंचूआ)पैदा होते है जिससे पेट मे दर्द होता है। वही आंतो को नुकसान पहुँचाते है। वही डॉ0 राजीव वर्मा ने मुख और दाँत मे होने वाली बीमारियों के बारे मे बच्चों को बताया और उन रोगों से बचाव का उपाय भी बताया विद्यालय मे कुल 155 बच्चों का परिक्षण एवं उपचार किया गया व आवश्यक दवाओं का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर एफ, एम सिद्दीकी,डॉ0 राजीव वर्मा, उमाशरण मिश्रा BPM, कृष्ण कुमार DH,सुनीता राय,रामसरन यादव,प्रज्ज्वलित चौहान के साथ विद्यालय के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment