होलिका जलाने के स्थान पर अतिक्रमण ग्रामीणों ने किया तहसील पर प्रदर्शन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के खालिसपुर ग्राम के कुछ लोगों द्वारा 8 से 10 वर्ष पूर्व होलिका दहन के स्थान पर जो सरकारी भूमि होलिका दहन के नाम से चिन्हित की गई थी। उस पर कुछ ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कर लिए जाने को लेकर तहसील पर पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपकर मांग की की अतिक्रमण को हटाते हुए दूसरी जमीन होलिका के लिए चिह्नित की जाए और अतिक्रमण को खाली कराया जाए। जबकि इस मामले को लेकर बुधवार को जीयनपुर कोतवाली पर शांति समिति के बैठक में भी ग्रामीणों द्वारा मामला उठाया गया था।पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऊपर से जब होलिका जलाने का समय आता है तो पुलिस प्रशासन ग्रामीणों पर दबाव बनाकर नहर पर होलिका जलवा दिया जाता है। जबकि अब उस स्थान पर भी पेड़ पौधे लगा दिए जाने के कारण होलिका जलाना संभव नहीं है। उपर से बार-बार होलिका के स्थान को बदलने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। जबकि इसकी शिकायत पूर्व में कई बार ग्रामीणों द्वारा पीस कमेटी से लेकर तहसील पर की गई पर 8 से 10 साल गुजर जाने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां तक की प्रधान द्वारा होलिका के स्थान पर सुनवाई न करने के कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि कई बार लेखपाल को बुलाने पर भी पैमाइश करने नहीं आ रही हैं। जिस वजह से होलिका जलाने का स्थान बार-बार परिवर्तित करना पड़ रहा है और ना ही प्रशासन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई कर रहा है। प्रदर्शन करने वालों में दुबरी प्रजापति,बृजराज प्रजापति, सुधन गणेश,रामदयाल,फेकू,चेतू,श्यामलाल,हरिश्चंद्र,महेंद्र, राजकुमार,केदार,सुभाष,सुग्रीव,मंगरी देवी,कालिंद्री देवी, आशा,लक्ष्मीना,सुभावती आदि रही।
No comments:
Post a Comment