Sunday, March 23, 2025

सात दिवसीय श्री भागवत कथा एव श्री भगवत पाठ के लिए निकाली गई कलश शोभा यात्रा।

सात दिवसीय श्री भागवत कथा एव श्री भगवत पाठ के लिए निकाली गई कलश शोभा यात्रा।

23 से 30 मार्च तक चलेगा श्री राम कथा।

06 किमी दूर तमसा नदी से जल लेकर पहुंची महिलाएं मंदिर में स्थापित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव के शीतला मंदिर परिसर में सात दिवसी श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए रविवार को मंदिर परिषर से गाजा बाजा के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई जो मंदिर परिषर से आचार्यों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के द्वारा कलश पूजन के कलश शोभा यात्रा ओलमापुर गांव के रकबा पूर्वा के तमसा घाट पर पहुंचकर विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चार द्वारा पूजा अर्चना कर कन्याएं जल भरकर सर पर लेकर पुनःमंदिर की तरफ रवाना हुई। जहां मंत्रोच्चार आचार्य सुदामा पांडे एवं उनकी टीम संतोष गौतम,पवन पांडे,प्रमोद तिवारी,जयप्रकाश तिवारी ,अरुण सिंह आदि सहित विधिवत मंत्रोच्चार द्वारा शीतला मंदिर परिषर में कलश को स्थापित किया गया। इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष कलश यात्रा में शामिल हुई। कलश स्थापना के दौरान पूरा मंदिर परिषर व क्षेत्र जय कारों से गूंज उठा एवं भगवा ध्वज पताका एव पीले परिधान शोभाय मान हो रहे थे। जहां सात दिन तक चलने वाले भागवत कथा में वृंदावन के प्रसिद्ध एव विख्यात कथा वाचक डॉक्टर श्याम सुंदर पराशर महराज द्वारा मंदिर प्रांगण में 23 मार्च को भागवत महात्मय,24 मार्च को भीष्म स्तुति,परीक्षित जन्म,25 मार्च सती चरित्र,ध्रुव चरित्र,26 मार्च को राम कथा,नंद महोत्सव,27 मार्च को माखन चोरी लीला, गोवर्धन पूजा,28 मार्च को महारास रुक्मणी विवाह,29 मार्च को सुदामा चरित्र भागवत सार का पाठ के प्रवचन सहित 29 मार्च तक चलने वाले इस महायज्ञ को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील की गई।साथ ही साथ 30 मार्च को हवन पूजन के साथ वृहद भंडारे का आयोजन किया गया है।जहां सात दिन तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा वहीं मंदिर परिषद में भागवत वाचन एवं गीता पाठ,द्वादश साक्षर मंत्र जाप आदि चलेगा। जिसे ब्राह्मणों द्वारा विधि विधान पूर्वक किया जाएगा। भागवत कथा दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगी। अलग से भागवत पाठ गीता पाठ आदि मंदिर परिसर में ब्राह्मणों द्वारा भी किया जाएगा। शीतला मंदिर के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पिंटू ने बताया कि इसके लिए पहले से ही तैयारी की जा चुकी है जिसके लिए समस्त ग्राम वासियों क्षेत्र वासियों आदि से अधिक से अधिक लोगों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है। जिससे कि मंदिर परिसर में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के लिए अधिक से अधिक लोग पधार कर अमृतवाणी को सुनते हुए पूर्ण का भागी बने और कथा को संपन्न कराए। इस दौरान जीयनपुर पुलिस की भारी संख्या में दरोगा सिपाही महिला पुलिस आदि लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment