Saturday, March 15, 2025

जबरदस्त कपड़ा फाड़ खेली गई होली,शांतिपूर्ण तरीके से होली समपन्न होने पर प्रशासन ने ली राहत की सांस।

जबरदस्त कपड़ा फाड़ खेली गई होली,प्रशासन रहा मुस्तैद।

होली पर्व शांति पूर्वक संपन्न होने  पर प्रशासन ने ली राहत की सांस।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर अजमतगढ़ लाटघाट चुनहवा क्षेत्र में पुलिस और पीएसी के जवान करते रहे चक्रमण शुक्रवार को होली पर्व शांतिपूर्ण संपन्न होने पर प्रशासन ने ली राहत की सांस।शुक्रवार को होली पर्व पर जीयनपुर,चुनहवा,अजमतगढ़,
लाटघाट सहित क्षेत्र में पुलिस के जवान तैनात रहे। वही उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार व क्षेत्राधिकारी सगड़ी शुभम तोदी ने भ्रमण कर होली पर्व पर निकल रहे टोली,जुलूस व कस्बा में निरंतर चक्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए रखें। इस दौरान जीयनपुर प्रभारी निरीक्षक जीतेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में 228 स्थानों पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। वही जीयनपुर क्षेत्र में पुलिस बल व पीएसी के जवान के साथ सभी दरोगा अपने-अपने क्षेत्र में मुस्तैद थें। जीयनपुर व आस पास के क्षेत्रों में जीतेंद्र बहादुर सिंह ने पुलिस के जवानों के साथ भ्रमण कर रहे थे। वहीं क्षेत्र में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर होली पर्व शांतिपूर्ण संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।वही चौक जीयनपुर और अजमतगढ़ में जबरदस्त कपड़ा फाड़ होली खेली गई और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिले।

No comments:

Post a Comment