Wednesday, March 5, 2025

खेल मैदान से अतिक्रमण हटवाने की मांग।

खेल मैदान से अतिक्रमण हटवाने की मांग।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के महाराजगंज विकास खंड स्थित खेल के मैदान पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया है। समाजसेवी इंजीनियर सुनील कुमार यादव ने उपजिलाधिकारी सगड़ी से खेल के मैदान को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की है। सुनील कुमार यादव ने कहा कि सरकारी अभिलेख में खेल का मैदान दर्ज होने के बाद भी इस पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।इस अतिक्रमण के कारण क्षेत्र के युवाओं को न तो खेलने के लिए मैदान मिल रहा है ना ही पुलिस व सेना भर्तीं की तैयारी के लिए दौड़ अभ्यास करने के लिए कोई स्थान है। हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो हम सभी युवाओं को लेकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

No comments:

Post a Comment