एक वोट से सविता राय पत्नी रामाश्रय राय हुई प्रधान।
पुनः मतगणना में सविता राय बनी प्रधान।
शुरू से अंत तक 1/1 मतपत्रों की होती रही जद्दोजहद।
कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को जमसर गांव की हुई मतगणना।
सविता राय को 581 और रंजना राज को मिले 580 मत।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जमसर गांव की पुनः मतगणना में सविता राय ने वर्तमान ग्राम प्रधान रंजना राज को 1 मतों से किया पराजित समर्थकों में खुशी की लहर सुबह से लेकर प्रत्याशी व प्रत्याशी के एजेंट कर्मचारियों अधिकारियों के बीच सीसीटीवी कैमरे की नजर में शुचिता बनाए रखते हुए हुई मतगणना।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे के लगभग कलेक्ट्रेट के दूसरे तल पर मतगणना तहसीलदार सगड़ी शक्ति प्रताप सिंह और खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ संतोष यादव की देखरेख में शुरू हुई। अजमतगढ़ विकासखंड के जमसर गांव के संपन्न हुए ग्राम प्रधान चुनाव की मतगणना फिर से शुक्रवार की सुबह 10 बजे से कलेक्ट्रेट आजमगढ़ में हुई। बता दें कि यहां एक वोट के अंतर से हार जीत हुई थी। परिणाम घोषित होने के बाद दूसरा पक्ष तहसील न्यायालय में दोबारा मतगणना कराए जाने के लिए याचिका दाखिल किया था। कोर्ट के आदेश पर अब दोबारा इस गांव की मतगणना कलेक्ट्रेट आजमगढ़ में कराई गई। जमसर गांव में 19 अप्रैल 20 को पंचायत चुनाव का मतदान हुआ था और 2 मई 2020 को मतगणना हुई थी। मतगणना में जमसर ग्राम सभा के प्रधान पद के प्रत्याशी सविता पत्नी रामाश्रय राय 582 मत पाकर दूसरे स्थान पर रही और रंजना राज पत्नी मनीराम को 583 मत पाकर विजई हुई थी। सविता द्वारा कई बार रिकाउंटिंग के लिए कहा गया पर काउंटिंग न कराकर आनन-फानन में विजेता घोषित कर दिया गया। सविता राय ने सगड़ी तहसील के एसडीएम न्यायालय में याचिका दाखिल किया था। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने जमसर गांव की 21 अप्रैल 2023 को मतगणना कराने का निर्णय लिया था। जबकि दूसरे पक्ष द्वारा हाईकोर्ट में अपील दाखिल की गई। जिसमें 19 अप्रैल को दोनों पक्ष को सुनते हुए बहस हुई और अपील में माननीय न्यायमूर्ति महोदय ने मतगणना स्थगित करने से मना कर दिया कहा कि मतगणना हम नहीं रोकेंगे।
उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने बताया कि जमसर गांव की मतगणना सुबह 9:00 बजे से द्वितीय तल कलेक्ट्रेट पर कमरा नंबर 50 में हुई। जिसमें तहसीलदार सगड़ी शक्ति प्रताप सिंह और खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ संतोष कुमार यादव की देखरेख में शुरू हुई। कुल 1847 वोट पड़े खारिज मतों की संख्या 109 हो गई। निर्वाचित ग्राम प्रधान पद हेतु खंड अजमतगढ़ के जमसर गांव के सविता राय के दोबारा मतगणना में विजई होने पर इस दौरान उमेश राय इंजीनियर,रवि राय, मखंचू राय,राजा राय,मोनू राय, आनंद राय,रामाश्रय राय सभापति,अभय राय,हृदय नारायण राय,परशुराम यादव, पीयूष राय,रामानंद यादव, अवधेश,पप्पू राय,बेचन राय,सोनू राय,अवधेश राय सहित सैकड़ों लोगों ने फूल माला और बाजा के साथ खुशी का इजहार किया।
No comments:
Post a Comment