फर्जी चेक देने के आरोपित के घर पर जीयनपुर पुलिस ने चस्पा की कुर्की की नोटिस।
बंद घर पर डुगडुगी बजाकर ग्रामीणों के सामने चस्पा हुई कुर्की की नोटिस।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली रघुनंदनपुर में जीयनपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फर्जी चेक देने के आरोपित के घर पर डुगडुगी पिटवाकर चस्पा की कुर्की की नोटिस नहीं हाजिर होने पर घर पर होगी कुर्की।जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी अहिरौली रघुनंदनपुर के फर्जी चेक देने पर दर्ज मुकदमा में न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर न्यायालय के द्वारा दो बार एनबीडब्ल्यू वारंट के बाद न्यायालय के आदेश पर कुर्की की नोटिस जीयनपुर एसआई मायापति पान्डेय ने पुलिस बल के साथ अभियुक्त रामनयन यादव पुत्र बुद्धू यादव के घर के मुख्य गेट पर डुगडुगी बजवा कर ग्रामीणों के सामने लाउडस्पीकर से घोषणा कर नोटिस चस्पा की। वही जीयनपुर एसआई मायापति पान्डेय ने कहा कि 1 मनहीने के अंदर न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर घर की कुर्की की जाएगी।
No comments:
Post a Comment