Saturday, April 1, 2023

आमने सामने दो बाइक की टक्कर में एक कि मौत,एक गम्भीर रुप से घायल ।

आमने सामने दो बाइक की टक्कर में एक कि मौत,एक गम्भीर रुप से घायल।

परिवार में मचा कोहराम,शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बागखालिस बाजार के पास शनिवार को लगभग 9:00 बजे गोरखपुर से आजमगढ़ किसी कार्य से जा रहे बाइक सवार सुमित कुमार दुबे पुत्र शिवकुमार दुबे उम्र लगभग 33 साल निवासी ब्रह्मसरी थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर की आमने सामने बाइक की टक्कर हो गई।जिसमें दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। वही सुमित दुबे को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि सुरेश राम 34 साल निवासी छत्तरपुर दलेर थाना जीयनपुर गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया गया। सुमित अपने घर से लगभग 6:00 बजे सुबह पल्सर बाइक से आजमगढ़ के लिए किसी काम से निकला था कि जीयनपुर कोतवाली के बाग खालिस बाजार में जैसे ही पहुंचा सामने से आ रही बाइक से आमने सामने टक्कर हो गयी और दोनों घायल हो गये। सूचना पाकर जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल के लिए भेजा। वही सुमित को एम्बुलेंस से सदर ले जाते समय रास्ते मे ही मौत हो गई। वही सुरेश कुमार गम्भीर से घायल का इलाज जिला अस्पताल आजमगढ़ में चल रहा हैं। सुमित दुबे की मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार व गांव में कोहराम मचा गया।

No comments:

Post a Comment