समाज विरोधी क्रियाकलापों में लिप्त पिता-पुत्र सहित पांच पर दर्ज हुआ मुकदमा।
जीयनपुर कोतवाल ने पिता-पुत्र सहित पांच को किया गिरोह बंद।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पूर्व में चर्चित शिक्षक हत्याकांड के आरोपित पर जीयनपुर कोतवाल ने दर्ज कराया गिरोह बंद समाज विरोधी क्रियाकलाप के तहत मुकदमा।
जानकारी के अनुसार 1 दिसंबर वर्ष 2022 को शैलेश यादव निवासी कसड़ा आईमा की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने शिक्षक संजय यादव को स्कूल जाते समय सुबह 8:30 बजे गोली मारने व इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत होने पर वीरेंद्र यादव उर्फ डब्लू यादव पुत्र मेवालाल यादव व मेवालाल यादव पुत्र देवनारायण यादव,बृजेश यादव पुत्र मेवालाल यादव,चंदन यादव पुत्र मेवालाल यादव, सुनील यादव पुत्र जगदीश यादव के ऊपर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया गया था एवं विधिक प्रक्रिया पूरी की गई। वही 8 अक्टूबर वर्ष 2022 को अंजनी पुत्र सुभाष ने जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर गंभीर रूप से मारपीट घायल करने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा पंजीकृत कराया था। जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने विवेचना के दौरान जांच में शिकायत पर वीरेंद्र यादव उर्फ डब्लू यादव ने गिरोह बनाकर समाज विरोधी क्रियाकलाप में संलिप्त होने पर पिता-पुत्र सहित पांच पर गिरोह बंद की धारा 3/1 के तहत दर्ज कराया मुकदमा।
No comments:
Post a Comment