Sunday, April 16, 2023

भैंसे के हमले से युवक घायल इलाज के दौरान मौत।

भैंसे के हमले से युवक घायल इलाज के दौरान मौत।

बाजार से घर वापस जाते समय रात्रि में हुई घटना।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मसोना गांव निवासी युवक की बाजार से घर जाते समय रास्ते में भैंसा के हमले से गंभीर रुप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत परिवार में मचा कोहराम।
जानकारी के अनुसार राजेश पुत्र बहराइच उम्र 46 साल निवासी मसोना जो शनिवार की शाम को रजादेपुर चौक पर गृहस्ती का सामान लेने के लिए गया हुआ था। रात्रि 8:30 बजे बाजार से सामान लेकर घर वापस आते समय अहिरौली मोड़ पर भैंसा ने हमला कर दिया। भैसे ने 20 मिनट तक युवक को बुरी तरह मारा ग्रामीणों ने दौड़कर लाठी डंडा व ईंट पत्थर से भैंसा को भगाया जिसके बाद आनन -फानन में ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल राजेश को निजी साधन से आजमगढ़ स्थित लाइफलाइन सेंटर ले गए जहां इलाज के दौरान राजेश की देर रात्रि में मौत हो गई। वहीं सूचना पर परिवार व गांव में कोहराम मच गया। जीयनपुर पुलिस को सूचित किया गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पिता की तहरीर पर इत्फाकिया दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक की माता लक्ष्मीना देवी व पत्नी निशा का रो रो कर बुरा हाल रहा। वही मृतक अपने परिवार की जीविका गाड़ी चला कर चलता था। मृतक के पास दो पुत्र और दो पुत्री हैं। जिनमें सोनी, सुमित,स्वाति,आर्य का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं भैसे को लेकर ग्रामीणों में दहशत बन गई।

No comments:

Post a Comment