Wednesday, April 5, 2023

दहेज हत्या के आरोपी पति व भाई को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दहेज हत्या के दो आरोपित को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दहेज हत्या के आरोपी पति व भाई को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नवविवाहिता की मौत पर माता ने सात पर दर्ज कराया था मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के राजूपट्टी गांव की नवविवाहिता की फांसी लगाने से हुई मौत पर माता ने तहरीर देकर जीयनपुर कोतवाली में सात पर दर्ज कराया था मुकदमा जीयनपुर पुलिस ने पति व भाई आरोपित को किया गिरफ्तार। रविवार 26 मार्च को सुबह 8 बजे राजुपट्टी गांव में अंशु गुप्ता पत्नी संजय गुप्ता की दुपट्टा से फांसी लगाने से हुई मौत पर मायके से पहुंचे परिजनों के साथ माता उर्मिला देवी निवासी बाबुपुर जनपद मऊ ने अपनी पुत्री को दहेज व भाभी से अवैध संबंध को लेकर प्रताड़ित करने के आरोप पर जीयनपुर पुलिस ने दहेज हत्या व दहेज प्रताड़ना का मुकदमा सात आरोपित पर दर्जकर सीओ सगड़ी महेंद्र शुक्ला विवेचना कर रहे थे। जिसमें पति संजय गुप्ता,सास भाना देवी,दो बड़े भाई अनिल गुप्ता व मनोज गुप्ता और उनकी पत्नी गीता व मीरा व ननद आशा देवी पर मुकदमा पंजीकृत किया। वही अंशु गुप्ता का विवाह 4 माह पूर्व 2 दिसंबर को संजय गुप्ता से हुआ था। वहीं जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल के साथ बुधवार की सुबह 9:10 बजे दो आरोपी पति संजय गुप्ता व बड़े भाई मनोज गुप्ता निवासी राजू पट्टी उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment