Thursday, April 13, 2023

कोटेदार पर राशन लेने गए युवक ने धारदार हथियार से किया हमला।

कोटेदार पर राशन लेने गए युवक ने धारदार हथियार से किया हमला।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के डिघवनिया के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के कोटेदार ने गांव के ही राशन लेने गए युवक व बहन पर धारदार हथियार से हमला करने का लगाया आरोप थाने पर दी तहरीर दर्ज हुआ मुकदमा।
जानकारी के अनुसार राधेश्याम चौहान पुत्र सूरजू चौहान डिघवनिया गांव के कोटेदार हैं जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर गुरुवार की सुबह 11:00 बजे सस्ते गल्ले की दुकान पर कोटेदार के द्वारा राशन वितरण किया जा रहा था। इस दौरान गला लेने के लिए ग्रामीणों की लाइन लगी हुई थी। गांव के ही युवक राजेश चौहान पुत्र विजई चौहान अपनी बहन के साथ गला लेने के लिए पहुंचा और गले की मांग करने लगा वितरण कर रहे। कोटेदार से गाली गलौज हुई कोटेदार ने लाइन से राशन लेने के लिए कहा जिस पर कोटेदार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें कोटेदार गंभीर रूप से घायल हो गए तहरीर पर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने मेडिकल परीक्षण के बाद मुकदमा पंजीकृत कराया। वहीं दूसरे पक्ष ने राशन लेने के समय दुकानदार के द्वारा बहन के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।

No comments:

Post a Comment