डॉ0 भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई।
हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती।
जगह जगह निकली झांकी भक्ति गीतों पर झूमे कार्यकर्ता ।
जुलूस के साथ पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव व बाजारों से डॉ0 भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर गांव से लेकर कस्बा में निकली झांकी जुलूस में भक्ति गीतों पर झूमे कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई डॉ0 भीमराव अंबेडकर जयंती। अजमतगढ़ राजूपट्टी,पारीपट्टी,मुहम्मदपुर, कुदारन तिवारी,नदौरा,अंजान शहीद,लाटघाट,बेरमा,जीयनपुर सहित दर्जनों गांवों में डॉ0 भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर शुक्रवार की शाम 5:00 बजे गांव और बाजार में समारोह पूर्वक डॉ0 भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया वही गांव से लेकर बाजार तक मनमोहक झांकी निकाली गई।
इस दौरान डीजे के धुन पर भक्ति गीतों के पर लोग झूमे। वहीं मंच लगाकर डॉ0 भीमराव अंबेडकर जयंती पर डॉ0 अंबेडकर के व्यक्तित्व पर दर्जनों लोगों ने अपने-अपने विचार रखें। वही डॉ0 भीमराव अंबेडकर के ज्ञान को आत्मसात करने व उनके बताए रास्ते पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान जुलूस में नारेबाजी करते हुए नौजवान युवक डीजे की धुन पर नाचते रहे। कार्यक्रम में गायकों ने अपनी मनमोहक भक्ति गीतों से श्रोताओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। जगह-जगह पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा इस दौरान कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं घटी सीओ सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला व जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने भ्रमण कर झांकी व जुलूस का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अरविंद जायसवाल,राधेश्याम कनौजिया,कुमार गौरव,प्रधान मनोज चौरसिया,पूर्व प्रधान अवधराज,चंद्रप्रकाश विमल, प्रधान विजय यादव,अभिराज भारती सहित दर्जनों लोग सम्मिलित रहे।
No comments:
Post a Comment