घर में घुसा पालतू कबूतर दो पक्षों में हुई मारपीट दर्ज हुआ मुकदमा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खालिसपुर गांव में पालतू कबूतर घर में घुस गया जिसको लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।
जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम को नौशाद पुत्र क्युम निवासी खालिसपुर का पालतू कबूतर इमरान पुत्र पप्पू खान के घर में घुस गया। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी व गाली-गलौज हुआ नौशाद ने जीयनपुर थाना पर तहरीर देकर घर में घुसकर इमरान पुत्र पप्पू खान पर गाली गुप्ता देने व घर में तोड़फोड़ करने व मारने पीटने का आरोप लगाया जिस पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर युवक की तलाश में जुट गई।
No comments:
Post a Comment